फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student leaders met the Controller of Examinations in connection with the problem of students

छात्रों की समस्या के सबंध में परीक्षा नियंत्रक से मिले छात्र नेता

Fri, 15 May 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Student leaders met the Controller of Examinations in connection with the problem of students
23- पूविवि के परीक्षा कार्यक्रम से छात्रों को हो रही समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय में परीक्षा न? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल छात्र नेता उद्देश्य सिंह व कौतुक उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मिलकर परीक्षा कार्यक्रम से छात्रों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उद्देश्य सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कराने के लिए जो भी निर्णय ले रहा है वह सराहनीय है। प्रत्येक छात्रों के मन में यही सवाल है कि उनकी परीक्षाएं कब और कैसे होगी। ऐसे में अभी विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 27 मई से परीक्षा कराने का प्रस्ताव रखा गया है। कोरोना के चलते देश में तालाबंदी का माहौल है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में अन्य राज्य व जिलों से भी छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए आए हैं। ऐसे में यदि परीक्षा कराई जाती है तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आवागमन की सुविधा नहीं होने के कारण वह अपने घरों से विश्वविद्यालय नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में वह परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। कौतुक उपाध्याय ने कहा की छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखकर परीक्षा कार्यक्रम तय किया जाए। स्थिति सामान्य होने तक परीक्षा तिथि स्थगित की जाए। परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह ने कहा कि छात्रों की समस्या को देखते हुए ही कार्यक्रम तय किए जाएंगे। जिससे छात्रों को असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर शील निधि सिंह, राजन सिंह, सुशील नागर, सर्वेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed