फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   student fainted due to heat

Jaunpur News: गर्मी के चलते छात्र हुआ बेहोश

Wed, 26 Jul 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
student fainted due to heat
ब्लाॅक क्षेत्र के खजुरहट ग्राम सभा के तिवारीपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र गर्मी से बेहोश होकर गिर गया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पंखी से हवा करने के 15 मिनट बाद उसे होश आया। विद्यालय में लगभग बारह बजे प्रधानाध्यापक कक्षा में संस्कृत भाषा का शिक्षण कर रहे थे। इसी बीच छात्र अनमोल कुमार बैठे-बैठे गिरने लगा। शिक्षक दौड़ कर उसके पास पहुंचे और तत्काल पानी का छींटा दिया और पंखे से हवा दी। थोड़ी देर बाद बालक होश में आया तो उसे ग्लूकोन डी दिया। जब वह स्वस्थ हो गया तो उसे बाइक द्वारा घर भेजवाया गया। शिक्षकों का कहना है विद्यालय के समय बिजली नहीं रहती है। परिसर में पेड़ नहीं हैं, जिससे कमरे में बहुत गर्मी रहती है। गर्मी के कारण ही बच्चे परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed