फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   student died due to drowning in river at jaunpur

डूबने से छात्र की मौत: कोचिंग पढ़कर लौटते समय नदी में नहाने गया किशोर, गहरे पानी में जाने से गई जान

Thu, 03 Oct 2024 02:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 03 Oct 2024 02:03 PM IST
सार

जौनपुर में गुरुवार को एक छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह कोचिंग से लौट रहा था। वह रास्ते में नदी में नहाने उतरा, जहां गहरा पानी होने के कारण वह डूब गया। 

विज्ञापन
student died due to drowning in river at jaunpur
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मछलीशहर के कोटवा गांव स्थित नदी के पुल पर छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख- पुकार मच गई। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी। 

विज्ञापन


शिवम यादव (15) पुत्र महेंद्र यादव निवासी बसढूआ, जमूहर बाजार से कोचिंग क्लास करके लौट रहा था। इसी दौरान जंघई मार्ग पर कोटवा के पास नदी में स्नान करने लगा। जिससे गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की तलाश में जुटी। घंटों मशक्कत के बाद भी खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका। शिवम तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed