फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   stopped the bdos jeep blocked the road ]bo

बीडीओ का वाहन रोक लगाया जाम

Wed, 28 Sep 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ वर्षों से मानदेय नहीं  मिलने से नाराज शिक्षा प्रेरकों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। वे बीडीओ की गाड़ी बीच सड़क पर रोकवाकर जाम लगा दिया। साथ ही बीआरसी पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर प्रेरकों को शांत कराकर जाम हटवाया। इसके बाद  एबीएसए के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन


रणजीत चतुर्वेदी व देवेंद्र यादव ने कहा कि डेढ़ माह से हम लोगों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जब कि नियमित रूप से हम लोग विद्यालयों पर मौजूद रहकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। मानदेय नहीं मिलने से परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि मानदेय के लिए कई बार बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों से गुहार लगाया गया। लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। प्रेरकों ने शीघ्र मानदेय देने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में किरन मौर्या, कंचन, प्रदीप कुमार शर्मा,रीता यादव, अरबिन्द व अजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed