फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stone quarrying is not happening even after the order

Jaunpur News: आदेश के बाद भी नहीं हो रही पत्थरगड्डी

Sat, 23 May 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Stone quarrying is not happening even after the order
शाहगंज कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियाद करते फरियादी। संवाद
जौनपुर। जनपद के सभी थानोंं में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिसंख्य मामले राजस्व विभाग से जुड़े हुए आए। इसके चलते मौके पर मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार और नायब तहसीलदार अमित सरोज ने जनसुनवाई की। यहां 11 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से आठ मामले राजस्व विभाग और तीन मामले पुलिस विभाग से संबंधित रहे। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राजेश कुमार ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पैमाइश के बाद हुई पत्थरगड्डी को विरोधियों ने उखाड़ कर फेंक दिया। 11 मई 2026 को पुनः एसडीएम द्वारा राजस्व निरीक्षक व प्रभारी निरीक्षक को संयुक्त रूप से टीम बनाकर पुनः पत्थर गड्डी कराने का निर्देश दिया लेकिन अब तक नहीं हो सका। गौराबादशाहपुर थाने में चार प्रार्थना पत्र आए, जो राजस्व से जुड़े थे। एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। जफराबाद : थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां 5 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर नहीं हो पाया। सभी प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे। सिंगरामऊ : थाना परिसर में नायब तहसीलदार विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 6 प्रार्थना पत्र पड़े। इनमें से एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर नहीं हो पाया। बदलापुर : कोतवाली परिसर में शनिवार को एसडीएम शिव प्रताप के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में कुल 22 जरूरतमंदों ने प्रार्थना पत्र दिया, जिनमें से मौके पर चार को निस्तारित कर दिया गया। खेतासराय : तहसीलदार सौरभ सिंह की अध्यक्षता में आठ प्रार्थना पत्र आए। इनमें से ज्यादातर जमीन विवाद से संबंधित रहे। कलापुर निवासी ओमप्रकाश, सोंगर निवासी कलावती, बरजी निवासी रामसाधार, पोरई खुर्द निवासी अच्छेलाल और रानीमऊ निवासी श्यामलाल समेत अन्य लोगों ने जमीन व निर्माण विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए राजस्व व पुलिस टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। तेजीबाजार : थाना समाधान दिवस पर में एक प्रार्थना पत्र आया, उसका भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित था। उसके निस्तारण के लिए मौका मुआयना भी किया गया लेकिन निस्तारण नहीं हो पाया। मछलीशहर : कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहा। ऐसे में किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सरावां के श्रीराम यादव और दूसरी जमुहर की सत्ती देवी पत्नी विजई बिंद भूमि बंटवारा के प्रकरण को लेकर पहुंची थी। इसी प्रकार करौदी के अमर बहादुर चकमार्ग पर अतिक्रमण हटवाने के लिए पैमाइश करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए हैं। लेकिन, सक्षम अधिकारी की अनुपस्थिति में कोई समाधान नहीं हो सका। कोतवाली प्रभारी विनीत राय ने बताया कि कुल 10 प्रार्थना पत्र आए थे, जिन्हें संबंधित विभाग को भेेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed