{"_id":"5e28a2bc8ebc3e4aea2d24c7","slug":"stf-team-caught-four-suspects-jaunpur-news-vns506707315","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार संदिग्धों को पकड़कर ले गई एसटीएफ टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार संदिग्धों को पकड़कर ले गई एसटीएफ टीम
विज्ञापन

- एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। एसटीएफ की टीम ने बुधवार की सुबह जंघई स्टेशन रोड पर स्कार्पियो सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया। भाग रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर जंघई पुलिस को सौंप दिया। उन्हें किस आरोप में पकड़ गया और कहां ले जाया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
जंघई तिराहा के स्टेशन रोड पर बुधवार की सुबह इलाहाबाद की तरफ से हरियाणा नंबर की एक स्कार्पियो पहुंची। उसमें सवार चार लोग उतर कर इधर-उधर टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से पहुंची दो बोलेरो व इनोवा कार से उतरे सादी वर्दी में 8-9 की संख्या में लोगों ने उन्हें दबोच लिया। स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति उनके चंगुल से छूटकर बस्ती की ओर भागकर पहुंच गया। वहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर जंघई चौकी पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को स्कार्पियो का चालक बताया है। उसका कहना था कि तीन हजार रुपया रोजाना पर वाहन बुक किया गया है। वह प्रयागराज के माघ मेले में आया था। वहां से उसे वाराणसी के लिए ले जा रहे थे। उसने बताया कि वह हरियाणा से 20 जनवरी को चला था। 21 को इलाहाबाद पहुंचने के बाद 22 जनवरी को वाराणसी के लिए निकला था। भूल से जंघई पहुंच गया था। इसी समय उसके साथ के लोगों को पकड़ लिया गया। चौकी इंचार्ज जंघई संतोष शुक्ला ने बताया कि चालक से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। उसके साथियों को एसटीएफ द्वारा उठाए जाने की संभावना है। एसटीएफ टीम कहां की थी, यह स्पष्ट नहीं है।