फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stealing, breaking the lock of five shops in a single night

एक ही रात पांच दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 29 Dec 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Stealing, breaking the lock of five shops in a single night
करंजाकला/ खुटहन। सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरों की मनमानी भी बढ़ गई है। पुलिस गश्त की कमी के चलते रोजाना कहीं न कहीं चोरी हो रही है। शुक्रवार की रात चोरों ने आठ दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डाल्हनपुर बाजार में शुक्रवार की आधी रात मैजिक वाहन से चार की संख्या में पहुंचे चोरों ने राजमणि के एजे मार्ट शोरूम सीसी कैमरा घुमाया और बिजली बंद कर दी। शटर खोलने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। उसके बाद बगल लालजी विश्वकर्मा, हरीश चंद यादव के बिल्डिंग मैटेरियल सहित पांच दुकानोें का ताला तोड़कर हजारों का समान बैटर, इनवर्टर, स्टेब्लाइजर आदि उठा ले गई। उनकी गतिविधि कैमरे में कैद हो गई है। उधर, खुटहन क्षेत्र के बीमरपुर चौराहे पर डिहिया गांव निवासी मोहन अग्रहरि की किराना की दुकान, ओइना गांव के रामचेत यादव की डीजल, पेट्रोल और जूता चप्पल की दुकान, रामशकल पाल की मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर 11 हजार नगदी सहित 50 हजार के सामान उठा ले गए। किराने की दुकान के गल्ले में रखा पांच हजार नकद, जूता चप्पल की दुकान से दो हजार नकदी तथा मिष्ठान्न की दुकान से चार हजार नकद तथा 20 किग्रा मिठाई उठा ले गए।
विज्ञापन

चोरी के माल समेत तीन गिरफ्तार
शाहगंज। चार दिन पूर्व मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव में हुई नौ घरों में चोरी के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी गए नकदी व जेवरात भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दावा किया कि मुखबिर की सूचना पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पानी टंकी के पास से चोरी के तीन आरोपियों कुमार निवासी अरगुपुर कलां, सुरेन्द्र निवासी धरनीधरपुर कोतवाली जौनपुर व पप्पू मुसहर निवासी पांडेयपुर थाना नेवढिय़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी कुमार के पास चोरी के डेढ़ हजार रुपए सोने चांदी के आभूषण, सुरेन्द्र के पास एक हजार दो सौ रुपए व जेवर, पप्पू के पास से एक हजार आठ सौ रुपए व जेवर बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर चोर हैं। जिनपर सरपतहां, बख्शा, लाइन बाजार, जफराबाद आदि थानों में चोरी और लूट के मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed