फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Statement taken by seven first dead women, the inspector suspended

सात पहले मरी महिला का लिया बयान, दरोगा निलंबित

Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Statement taken by seven first dead women, the inspector suspended
जौनपुर। प्राणघातक हमले एक मामले की विवेचना कर रहे लाइनबाजार थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार ने एक ऐसी महिला का बयान दर्ज कर लिया जिसकी करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है। जांच में इस बात का खुलासा हुआ तो एसपी ने उप निरीक्षक संजय कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में 17 सितंबर 2019 की देर शाम प्रमोद यादव के ऊपर तमंचे से फायरिंग की गई थी। गोली से घायल प्रमोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रमोद के पिता ने गोली मारने के आरोप में इसी गांव के पवन गुप्ता, राजू गुप्ता और भोला गुप्ता एवं सुनील यादव और गोरख यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना में नामजद गोरख और सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकदमें की विवेचना कर रहे लाइन बाजार
विज्ञापन

थाने के उपनिरीक्षक संजय कुमार ने जिन गवाहों का बयान दर्ज किया उसमें सैदनपुर गांव निवासी मीरा देवी पत्नी कैलाश यादव का भी बयान दर्ज कर लिया। जबकि मीरा देवी की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी होने पर मुकदमें में आरोपी पवन गुप्ता की मां रामशिला ने सात साल पूर्व मृत महिला का बयान दर्ज किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर किया। उनकी शिकायत पर जब पुलिस जांच के लिए सैदनपुर गांव पहुंची तो सच्चाई का पता चल गया। एएसपी सिटी डॉ अनिल पांडेय ने बताया कि विवेचना में लापरवाही उजागर होने पर उप निरीक्षक संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed