{"_id":"5ec170648ebc3e907c68586a","slug":"starting-today-with-new-roster-jaunpur-news-vns5254143181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नए रोस्टर के साथ खुलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नए रोस्टर के साथ खुलेगी
विज्ञापन
जौनपुर। लॉक डाउन-4 के तहत जिला प्रशासन ने दुकानों को खोलने का नया रोस्टर जारी किया है। अब दूध, सब्जी, फल और दवा को छोड़ छूट श्रेणी में शामिल अन्य दुकानें नए रोस्टर के अनुसार ही खोली जाएंगी। किसी भी तरह की नई छूट नहीं दी गई है। डीएम ने सभी थानाध्यक्षओं को इसका कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है। दुकान खोलने के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर दुकान सील कर दी जाएगी।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से शुरू हो रहे लॉक डाउन-4 में दूध, फल, सब्जी की दुकान सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोली जा सकेंगी। खाद्यान्न, किराना, खाद-बीज, पशु चारा की दुकान साप्ताहिक बंदी को छोड़कर सुबह 8 से अपराह्न 2 बजे तक खुलेंगी। किताब की दुकान सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक, बिजली के सामान, मरम्मत व पंखा की दुकाने मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को सुबह 8 से अपराह्न 2 बजे तक, मोबाइल रिचार्ज की दुकान सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 8 से अपराह्न 2 बजे तक खोली जा सकेंगी। दवा की दुकान 24 घंटे खुल सकती है। ग्रामीण क्षेत्र में बालू, गिट्टी, मोरंग, ट्यूबवेल, हैंडपंप, थ्रेसर व ट्रैक्टर मरम्मत, बखारी की दुकान सुबह 8 से अपराह्न 2 बजे तक खुलेगी। शराब की दुकान सुबह 10 से शाम 7 बजे तक पूर्व की तरह की खुलेंगी। शासन से अनुमति प्राप्त निजी अस्पताल इमरजेंसी सेवाओं का संचालन कर सकते हैं।