फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP's district executive was dissolved by the state president

Jaunpur News: सपा की जिला कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष ने किया भंग

Mon, 03 Jul 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
SP's district executive was dissolved by the state president
समाजवादी पार्टी जौनपुर की जनपदीय कार्यकारिणी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को सुबह भंग कर दिया। अचानक पूरी कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अभी दो दिन पहले ही पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने जिले की कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की घोषणा की थी। उसमें 24 सदस्य कार्यकारिणी और कुछ पदाधिकारियों का नाम शामिल था। सपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के चयन को लेकर कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज थे। ऐसे में मामला प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गया। उसी को लेकर इस तरह की कार्रवाई की गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी भंग किए जाने की पुष्टि तो की, लेकिन उन्होंने कारण से अनभिज्ञता जताई। कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों का जो निर्देश मिलेगाए उसी के अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed