फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sprout of love in the shadow of the watch

पहरे की धूपछांही में फूट नेह के अंकुर

Sat, 15 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sprout of love in the shadow of the watch
47- ओलन्दगंज स्थित एक होटल में वैलेन्टाईन डे के अवसर पर जे सी आई जौनपुर क्लासिक द्वारा आयोजित रंगार - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। वेलेंटाइन डे पर पहरे के बीच नेह के अंकुर फूटे, परवान चढ़े और उसकी अभिव्यक्ति की जाती रही। युवाओं में प्यार के इस त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह था। वहीं जगह-जगह एंटी रोमियो स्क्वाड भी चेकिंग करता रहा। ह्वाट्सएपपर भी भावनाओं का आदान-प्रदान चलता रहा। पार्क और रेस्टूरेंट गुलजार रहे। सामाजिक संगठनों की ओर से भी आयोजन किए गए।
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों पर भ्रमण करते हुए शरारती तत्वों को ढूंढती रही।सात फरवरी से वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत के बाद से ही प्रेमी युगल हर दिन नए उत्साह से मना रहे थे। रोज-डे, प्रपोज-डे के बाद उन्हें वेलेंटाइन-डे का बेसब्री से इंतजार था। गुरुवार की रात 12 बजने के बाद से ही वह एक-दूसरे को बधाई देने में जुट गए। एक-दूसरे से दूर रह रहे प्रेमी युगल ने फोन और व्हाट्सएप के जरिए प्रेम का इजहार किया तो कई ऐसे भी रहे जो समाज की बंदिशों को तोड़कर अपने प्रिय से मिलने पहुंच गए। एक-दूसरे को गिफ्ट देकर इस खास दिवस का जश्न मनाया।
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़ों में इस दिन को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। उन्होंने खुलकर अपने प्रेम का इजहार किया। वह पार्क और रेस्टूरेंट में पहुंचे और जमकर मस्ती की। चोरी-छिपे प्रेम का इजहार करने वालों की संख्या अधिक रही। शहर के शाही किला पार्क में ऐसे कई जोड़े एक-दूसरे के हाथों में हाथ डालकर चहलकदमी करते दिखे। उधर, पुलिस की एंटी रोमियो सेल भी पूरी तरह सक्रिय रही। वह ऐसे शरारती तत्वों की तलाश करती रही, जो दूसरों को परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीआई जौनपुर क्लासिक की सदस्यों ने ओलंदगंज के एक होटल में रंगारंग समारोह आयोजित किया।
महिलाओं की स्वास्थ्य रक्षा का प्रण
जौनपुर। सागर सोसायटी मछलीशहर ने वेलेंटाइन-डे पर महिला-किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। संस्था की ओर से प्रशिक्षित की गई महिला मित्रों ने जिले की महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य की रक्षा का प्रण लिया। आगामी एक वर्षों में संस्था के दिशा निर्देशों के तहत निरंतर आ रही महिलाओं के स्वास्थ्य में गिरावट को रोकते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की ओर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। जिला समन्यवक ज्योति ने कहा कि महिलाएं और किशोरियां अपने स्वास्थ के प्रति माहवारी स्वच्छता-प्रबंधन के प्रति आज भी जागरूक नहीं है। इन्हें जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संस्था सचिव डॉ शेर बहादुर, प्रभा, मेनिका यादव, अनिता, शकुंतला, ममता, मनीषा, कविता, कंचन, सुरेखा, आरती, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed