मुंगराबादशाहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सार्वजनिक पीजी कालेज मुंगराबादशाहपुर में चल रहा दो दिवसीय 43वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व सहायक मंडलीय बेसिक शिक्षा निदेशक डा. अवध किशोर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि खेलकूद का जीवन में बहुत महत्व है। वहीं खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। बेसिक शिक्षा में अब बहुत अच्छा बदलाव आया है। वह शिक्षण कार्य में बेहतर उन्नति की ओर अग्रसर है। वहीं खेलों में बढ़िया कर रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल भी जरूरी है। एक अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के माध्यम से अपने परिवार व देश का नाम गौरवांवित करता है। अच्छा खिलाड़ी अपने खेल से दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरणा देता रहता है। अगर व्यक्ति में कुछ करने की लालसा, हौसला और अनुशासन है तो वह एक न एक दिन सफलता जरूर प्राप्त करता है। बीईओ मुंगराबादशाहपुर डा. जवाहरलाल यादव ने सभी आगंतुको का स्वागत और आभार ब्लाक प्रमुख सतेंद्र सिंह फंटू ने जताया। संचालन प्रीति गुप्ता व संजय कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर राजीव सिंह, अमित सिंह, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, अजीत प्रताप सिंह, राजीव रत्नम तिवारी, राहुल सिंह, कृपा शंकर तिवारी, रविचंद्र यादव, राकेश, हंसराज सिंह आदि उपस्थित रहे।