{"_id":"6742cb44daeda38e07011857","slug":"speeding-trailer-dragged-young-man-several-meters-took-him-hospital-bloody-condition-death-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News : तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को कई मीटर तक घसीटा, लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए लोग; माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News : तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को कई मीटर तक घसीटा, लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए लोग; माैत
Sun, 24 Nov 2024 12:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:15 PM IST
सार
Jaunpur News : हादसे में युवक के घायल होने की सूचना मिलते ही माैके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे मुंगराबादशाहपुर स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जाते समय युवक की माैत हाे गई। वहीं, ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
आदित्य जायसवाल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज मार्ग पर बीती रात करीब सवा ग्यारह बजे अपनी कार का गेट खोल रहे युवक को ट्रेलर ने कुचल दिया जिससे युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के गल्ला मंडी साहबगंज निवासी आदित्य जायसवाल उर्फ तन्नु (28) पुत्र अखिलेश बीती रात करीब सवा ग्यारह बजे अपनी कार से नगर स्थित प्रयागराज मार्ग पर चौक के पास पटरी पर कार खड़ी करके मार्ग के दाहिने ओर चाउमीन खरीदने चला गया।
विज्ञापन
चाउमीन लेने के बाद वह अपनी कार के पास आया और कार का अगला दरवाजा जैसे ही खोला तभी प्रयागराज जा रही ट्रेलर ने बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में ले जाया गया।
विज्ञापन
गंभीर हालत देखकर परिजन अविलंब आदित्य को प्रयागराज ले जाने लगे। रास्ते में ही इसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भाइयों में दूसरे नंबर का था और कूरियर का काम करता था। इसकी शादी नहीं हुई थी।
ट्रेलर मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराने को जिद करने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।