बोल बम के जयकारे से गूंजे शिवालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम भानुचंद गोस्वामी ने परिवार के साथ त्रिलोचन महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। सुरक्षा को देखते हुए मंदिरों में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। जलालपुर: त्रिलोचन महादेव मंदिर में सुबह से ही कांवरियों व दूर से आए श्रद्धालुओं ने हजारों की संख्या में जलाभिषेक किया।
मंदिर परिसर भगवा रंग में नजर आया। इस दौरान मेला परिसर में पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। एसओ अनिल सिंह ने रात में ही दूकान दारो के बैग व संदिग्थ लोगों पर नजर रखने की अपील की थी। मेले की चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
डीएम ने एक दिन पूर्व ही मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया था कि केवल माला फू ल व प्रसाद की दूकान ही परिसर लगेंगी। शेष दुकाने बगल में स्थित स्कूल के परिसर में लगाने का निर्देश दिया था। मंदिर के पुजारी प्रबंधक पुजारी गिरी ने शिव लिंग की बिशेषता बताई।
भगवान शिव के लिंग के पर उभरे गंगा प्रतिमा व जटा का दर्शन कराया और उसके बारे में बिधिवत जानकारी दी। मंदिर के सामने स्थित सरोवर के चार तरफ अच्छे प्रजाति के पौधे लगवाने का निर्देश एसडीएम केराकत सहदेव मिश्र को दिया। उधर, सुजानगंज स्थित श्रीगौरी शंकर धाम परिसर में दर्शन पूजन के लिए भोर से भक्तों की कतार लग गई थी।
कुछ लोग तो जलाभिषेक करने के लिए रात में मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। बाहर से आने वाले भक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। खास कर कांवरियों की भीड़ को नियंत्रिक करने के लिए पुलिस के अलावा मंदिर समिति के लोग भी लगे रहे। भोर से मंदिर परिसर बोल बम के जयकारे के साथ गूंजता रहा है।