{"_id":"6a23299cc12e81b00e0bb321","slug":"sp-workers-staged-a-protest-against-encounters-corruption-and-paper-leaks-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-156470-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एनकाउंटर, भ्रष्टाचार और पेपर लीक \nके विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एनकाउंटर, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते सपा नेता व कार्यकर्ता। स्रोत-सपा
- फोटो : 1
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमतों वृद्धि, पेपर लीक, फर्जी एनकाउंटर, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में समाजवादियों ने अंबेडकर पार्क में बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैनर पोस्टर और तख्ती के माध्यम से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा है भाजपा सरकार ही समस्याओं की जननी है, सरकार पीडीए समाज के युवाओं का हक अधिकार छीन रही है।
उन्हें आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक रूप से पीछे करने की साज़िश कर रही है। पीडीए समाज अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर अब सरकारी संरक्षण में पीडीए समाज की हत्या का एक हथियार बन गया है जो संविधान के विरुद्ध है। मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि लगातार चौथी बार नीट का पेपर लीक हुआ है। इससे 22 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी निराश हुए। फर्जी एनकाउंटर हो रहे, प्राथमिकी विद्यालयों की दुर्दशा सब कोई जानता है। भाजपा विद्यार्थियों से उनके शिक्षा छीनना चाहती है।
विज्ञापन
धरने को विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनरायन बिंद, मोहम्मद अरशद खान, श्रद्धा यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव, प्रेम नरायण यादव, राहुल त्रिपाठी दीपचंद राम, संजय राजभर, आलोक त्रिपाठी लकी आदि रहे।