फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP worker cycle rally

साइकल पर सवार हुए मंत्री और विधायक 

Mon, 02 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 02 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
SP worker cycle rally
बक्शा के नौपेड़वा में साइकल रैली निकालते कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव। 
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को साइकल चलाया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने हैदरपुर बाजार से जनसंदेश यात्रा रैली को खुद साइकल चलाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य जन जन तक विकास कार्यों को ले जाना है। इस मौके पर सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, रामधारी पाल, डा. रामयश , नसीरुल्ला खान, विजय भारत यादव, राजबहादुर आदि रहे। 
विज्ञापन


बदलापुर बाबाकुंज बरौली से प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अरुण दुबे, विधायक ओम प्रकाश दुबे बाबा की अगुवाई में साइकल यात्रा निकाली गई। यात्रा को संबोधित करते अरुण दुबे सनी ने कहा कि सपा ने अपने वादों को पूरा किया है। इस मौके पर प्रेम प्रकाश दुबे, रमापति यादव, जयनाथ यादव, यशकांत शुक्ल, उमा पांडेय आदि थे।
विज्ञापन


शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री  शैलेंद्र यादव ललई और कन्नौज के प्रभारी विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष सिंह यादव ने संयुक्त रूप से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सूरापुर से साइकल जुलूस निकाल कर रुधौली पहुंचे। यहां सभा में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष  धर्मेंद्र मिश्र, राकेश वर्मा, प्यारेमोहन यादव, रामाश्रय यादव, अमित सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछलीशहर क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य रामआसरे यादव के नेतृत्व में बधवाबाजार से रैली निकाली गई। केराकत में अध्यक्ष जिला पंचायत राजबहादुर यादव और विधायक गुलाबचंद्र सरोज के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई। रामपुर बाजार से राजेंद्र यादव के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। धर्मापुर के सेवईनाला से विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी ने साइकल चलाया। उनके साथ विनोद यादव, ओमप्रकाश, शिशु तिवारी आदि  थे। सदर विधानसभा में मो. जावेद सिद्दीकी और मड़ियाहूं विधासभा में विधायक श्रद्धा यादव के नेतृत्व मे साइकल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed