{"_id":"5717db4c4f1c1bb8628b4c7b","slug":"sp-will-win-300-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधानसभा चुनाव में जीतेगी तीन सौ सीटें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधानसभा चुनाव में जीतेगी तीन सौ सीटें
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
जेसीज चौराहा स्थित कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव के आवास पर उनकी पौत्री अपना को गुलदस्ता भेंट करते लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई और सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि सपा ने हर क्षेत्र में विकास किया है। चार साल में हुए विकास को देखते हुए दावे से कह सकता हूं कि यूपी में विधानसभा चुनाव में पार्टी 300 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम रैन बसेरा स्थित कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की पौत्री के शादी समारोह में कन्या को आशीर्वाद देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कोई भी अधिकारी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज निर्माण में ठेकेदारी को लेकर फायरिंग की घटना के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गुंडा, माफिया पनपने नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर डीएम, एसपी से बात करूंगा और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद, विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष
राजनारायण बिंद, नासिर खान, ब्लाक प्रमुख हीरावती यादव, लकी यादव, जिला पंचायत सदस्य ओम यादव, वेद यादव, मंजू रानी मौर्या, जावेद सिद्दीकी, पप्पू रघुवंशी, आदि मौजूद थे।