फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP ones burned an effigy of Prime Minister

सपाजनों ने फूंका पीएम केंद्रीय मंत्री का पुतला

Fri, 02 Sep 2016 12:54 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 02 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
SP ones burned an effigy of Prime Minister
पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता - फोटो : jounpur
समाजवादी पार्टी की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद और नगर अध्यक्ष डा. हसीन बब्लू के नेतृत्व में  नगर में जुलूस निकाल कर पीएम मोदी और पेट्रेलियम मंत्री का पुतला कोतवाली चौराहे पर दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डीजल और पेट्रेाल में की गई मूल्य वृद्धि जनहित में नहीं है। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीवादी विचारधारा की सरकार है। महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। गरीब और गरीब हो रहा है। डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थ एवं अन्य वस्तुओं को दाम बढ़ रहे हैं। नगर अध्यक्ष डा. हसीन बब्लू ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर के सरकार बनाने का काम किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर अनवार आब्दी, श्यामजी यादव, कमालुद्दीन अंसारी, शकील माज, गजाली, जकी हुसैन,आदि मौजूद थे।

घनश्यामपुर प्रतिनिधि  के अुनसार पेट्रोल व डीजल के मूल्य में वृद्धि किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने  कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। बदलापुर का अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल 2.50 रूपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम में 2.22 रूपये की वृद्धि की गयी है। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष तथा संचालन सचिव ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर योगेश त्रिगुनायत, लालता प्रसाद, राय अवीन्द्र प्रताप, अम्बिका यादव, जीतेन्द्र, रामदयाल, सुरेन्द्र निगम, विनोद त्रिगुनायत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed