फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP did silent satyagraha on Gandhi Jayanti

गांधी जयंती पर सपा ने किया मौन सत्याग्रह

Fri, 02 Oct 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP did silent satyagraha on Gandhi Jayanti
प्रदेश में बढते अपराध, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों के विरोध में गांधी तिराहे पर मौन धारण कर प्रदर - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। प्रदेश की कानून व्यवस्था के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया। सरकार की नीतियों को कोसा और इसे जनविरोधी बताया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव का कहना था कि किसान, नौजवान और आम इंसान का दमन कर सरकार सत्ता चला रही है। सरकार को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार अपने ही वादे को पूरा करने में विफल साबित हो रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। आए दिन बलात्कर, हत्या, डकैती, जैसे अपराध हो रहे हैं। हाथरस में जिस तरीके से किशोरी के साथ घटना को अंजाम दिया गया वह लोकतंत्र की हत्या है। इसके विरोध में पार्टी को मौन रखना पड़ा। इस मौके पर पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, जिला उपाध्यक्ष पप्पू रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, पूनम मौर्या, राकेश मौर्य, संजय सरोज, मंजूरानी मौर्या, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, पूर्व प्रदेश सचिव आरिफ हबीब, जिला सचिव शाहनवाज खान शेखू, अलमास सिद्दीकी सभासद, राहुल त्रिपाठी, जयप्रकाश प्रिंस, कैलाशनाथ यादव, जयहिंद यादव, राजेश यादव, नीरज पहलवान, गजराज यादव, रेयाज आलम, कमालुद्दीन अंसारी, डॉ. शिवजीत यादव, भानुप्रताप मौर्या, राज यादव, अवनीश यादव, शुभम यादव, एमडी शिराज, धर्मेंद्र यादव, मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, दिलीप प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed