फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP demonstrated in support of farmer movement

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
SP demonstrated in support of farmer movement
केराकत। स्थानीय सपा कार्यालय पर बुधवार को जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन मेें प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने धारा 144 तोड़ने का हवाला देते हुए संख्या कम करने को कहा तो पुलिस से नोंकझोंक हो गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सराकर के विरोध में नारेबाजी की और अपनी मांग से संबंधित पत्रक एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

केराकत स्थित सपा कार्यालय पर विधानसभा केराकत के अध्यक्ष नीरज पहलवान, पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज, संजय सरोज , सत्यनारायण यादव, डा. शबनम नाज, सुरेश यादव, विनोद यादव, रेयाज अहमद , विनोद साहू, कृष्ण कुमार जायसवाल ,राम समुझ,हाजी इसरार , प्रभात यादव, इजाजत अहमद, एवं डॉ सुमन यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बैठक हुई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। किसानो पर हो रहा जुल्म अब कदापि सहन नहीं जायेगा। यहां से कार्यकर्ता जुलूस निकालना चाहते थे तभी धारा 144 का हवाला देते हुए प्रभारी उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव , सीओ सदर जीतेन्द्र दूबे व केराकत कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने जुलूस निकालने से रोक दिया। जिसे लेकर पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उधर इसी कार्यक्रम में आने के लिए तैयार सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज को उनके करखियांव स्थित आवास पर ही पुलिस ने रोक लिया। जैसे ही पूर्व सांसद घर से निकलने वाले थे तभी फूलपुर और जलालपुर थाने की पुलिस उनके घर पहुंच गई। पूरे दिन पुलिस उन्हें घर पर ही रोके रखा।
विज्ञापन

किसानों की आवाज दबाना चाह रही सरकार
केराकत। सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने स्थानीय सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि किसानों की आवाज को सरकार दबाना चाह रही है। किन्तु किसानों की आवाज कोई भी सरकार लाठी डंडे, आंसू गैस गोले व पानी की बौछार से नहीं दबाया पायेगी। एक प्रश्न के उत्तर में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी ने जनता का विश्वास खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed