फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP created Youth Brigade and District Head of Lohia Vahini

सपा ने बनाए यूथ ब्रिगेड और लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष

Sun, 30 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP created Youth Brigade and District Head of Lohia Vahini
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने रविवार को लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। गुड्डू सोनकर को यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष बनाया गया है जबकि भानु प्रताप मौर्य को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवजीत यादव को पहले ही बनाया जा चुका है। पार्टी के अलग अलग संगठनों के जिलाध्यक्षों को बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया कि गुडू सोनकर शहर के पालिटेक्निक के निवासी हैं वह इसके पहले लोहिया वाहिनी में पदाधिकारी रहे। काफी दिनो से वह पार्टी में सक्रिय रहे हैं। जबकि समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बनाए गए भानु प्रताप मौर्य बदलापुर के निवासी हैं। वह टीडी कालेज से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुके हैं। भानु प्रताप भी पहले से ही पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं। पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भरोसा है कि सभी नए पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed