फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP, BSP and Congress ism nutritious family

 सपा, बसपा और कांग्रेस परिवार वाद की पोषक

Tue, 22 Nov 2016 01:16 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 22 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
SP, BSP and Congress ism nutritious family
बीआरपी मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा सभा को संबोधित करते रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा।
केंद्रीय रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने परिवर्तन रैली के मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी नीतियों की पार्टी है। जहां सामान्य कार्यकर्ता भी ऊंचे पदों पर पहुंच सकता है। जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस परिवार वाद की पोषक है।
विज्ञापन


बीआरपी इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता के ह्रदय में जगह बना ली है और जनता जानती है कि कांग्रेस के कार्य काल में कितने घोटाले हुए, यहां तक कि राष्ट्रमंडल खेलों को भी नहीं बख्शा गया, इससे भारत की छवि पुरे विश्व में धूमिल हो गई।
विज्ञापन


2014 के चुनाव में बीजेपी को जनता से जो जन समर्थन मिला उसी के बल पर हम राष्ट्रवादी नीतियां बना रहे है। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश का नौजवान किसान और महिलाएं एक साथ खड़े होकर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही परिवर्तन यात्रा का असली संदेश है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद केपी सिंह ने कहा कि भाजपा जातिवाद, क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती, भाजपा केवल विकास की राजनीति करती है।

जब से नोट बंदी हुई है कश्मीर में पत्थर बाज़ी बन्द हो गई है। इससे सिद्ध होता है कि काला धन का इस्तेमाल आतंकवाद में होता है। मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने कहा कि मुलायम के परिवार के अलावा कोई दूसरा नेता नहीं हो सकता वहीं बसपा में मायावती के अलावा कोई दूसरा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हो सकता।

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री हो सकता है। यात्रा के संयोजक कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारियों से वसूली करने वाले, नौजवान का शोषण करने वाले, महिलाओं का अपमान करने वाले बुआ भतीजे की सरकार से त्रस्त होकर यूपी की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए मन बना चुकी है।


क्षेत्रीय संयोजक सुधीर मिश्र, अशोक चौरसिया, रामतेज पांडेय, डां हरेंद्र सिंह ने संबाधित किया। संचालन गिरीश यादव एवं धन्यवाद जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने किया। यात्रा का स्वागत यात्रा संयोजक हरेंद्र प्रसाद सिंह,  रविंद्र मिश्र अजय सिंह, आशीष गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed