फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP and Congress for the UP Training Center

सपा और कांग्रेस के लिए यूपी ट्रेनिंग सेंटर

Sun, 26 Feb 2017 01:04 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 26 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
SP and Congress for the UP Training Center
जनसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते समर्थक। - फोटो : jounpur
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जब से  राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भूकंप आने वाला है तब से मुझे नींद नहीं आती है। लेकिन आप लोग डरे नहीं, असली भूकंप 11 मार्च को आएगा वह भी वीआईपी भूकंप होगा जिसके झटके सिर्फ कांग्रेस के युवराज, सैफई के राजकुमार व उनकी बुआजी को लगेंगे। वह शनिवार को जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज इटाएं बाजार में भाजपा-अपना दल समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली थी नौजवान मुख्यमंत्री मिला था। लेकिन वह अभ्‍ाी तक राजनीति सीखने की बात कह रहा है। प्रदेश को राहुल व अखिलेश अपना ट्रेनिंग सेंटर बनाए बैठे हैं। अखिलेश के अनुसार गुजरात के दो गधे उत्तर प्रदेश को मिले हैं जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना है। शीला दीक्षित भी राहुल गांधी के बारे में कह रही थी कि अभी वह बच्चा है। भाषण सपा और बसपा को आड़े हाथो लिया। कहा कि प्रदेश में भाजपा गठबंधन की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफी किया जाएगा।
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता राम लखन पटेल व संचालन डॉ अजय सिंह ने किया। इस दौरान जफराबाद के प्रत्याशी डॉक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अवध नरेश वर्मा, मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद,शिव प्रताप शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव  लुटूर सिंह , दयाशंकर सिंह, पंकज मिश्र, मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed