फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Soon the major intersections and intersections of the city will be equipped with CC cameras

शीघ्र ही शहर के प्रमुख चौराहे व तिराहे होंगे सीसी कैमंरे से लैस

Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Soon the major intersections and intersections of the city will be equipped with CC cameras
सिपाह चौराहे की फोटो जहां लगना है सीसीटीवी कैमरा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौराहे और तिराहे जल्द ही सीसी कैमरे से लैस हो जाएंगे। इसके लिए, जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान सीसी कैमरे लगाने के लिए जहां टेंडर खुल चुका है। वहीं, 10 प्रमुख चौराहों और तिराहों का भी चयन कर लिया गया है। अब इन चिह्नित चौराहों और तिराहों पर सीसी कैमरा लगाया जाना शेष है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। वहीं, दुकानों से चोरी होने सहित विवाद और जान से मारने तक की घटनाएं होती हैं। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर सीसी कैमरा लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए, प्रशासन ने 10 प्रमुख चौराहों और तिराहों का चयन किया है। इसमें कलेक्ट्रेट सहित जेसीज चौराहा, कोतवाली तिराहा, नईगंज, कुत्तुबपुर, सिपाह, जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास, सीहीपुर, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव शामिल है। इन स्थानों पर सीसी कैमरा लगाने के लिए तीन दिन पहले टेंडर भी खुल चुका है। जिसे टेंडर मिला है, उसे शीघ्र सीसी कैमरा लगाने का निर्देश भी दे दिया गया है। सीसी कैमरा लग जाने के बाद शहर में होने वाली घटनाओं का पर्दाफाश करने में आसानी होगी। वहीं, लोगों को जानमाल का खतरा भी नहीं रहेगा। लोग निर्भीक होकर सामान की खरीदारी से लेकर अन्य जरूरी काम कर सकेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
शहर 10 प्रमुख चौराहों और तिराहों पर सीसी कैमरा लगाने के लिए टेंडर खुल चुका है। इसके कारण शहर में जल्द ही सीसी कैमरा लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्थानों का चयन पहले ही कर लिया गया है। टेंडर पाने वाले ठेकेदार को भी शीघ्र कैमरा लगाने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। - हिमांशु नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed