फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son of priest of Sarnath Mahadev temple dies in road accident

Jaunpur News: सारनाथ महादेव मंदिर के पुजारी के बेटे की सड़क हादसे में मौत

Sat, 08 Feb 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Son of priest of Sarnath Mahadev temple dies in road accident
बक्शा। फतेहगंज बाजार के समीप प्रयागराज मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की रात तेल भरवाने जा रहे युवक की बाइक की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता सारनाथ महादेव मंदिर के पुजारी हैं।
विज्ञापन

उतरीजपुर गांव निवासी संदीप शुक्ल उर्फ नागेंद्र (30) पुत्र अयोध्या प्रसाद शुक्ल रात में डीहजहनिया गांव के पास पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहा था। पंप के समीप पहुँचा ही था तभी जौनपुर की तरफ जा रहे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतना भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संदीप को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ट्रेलर थाने ले गई। संदीप अपने पिता और मां माला शुक्ला को प्रयागराज महाकुंभ में ले जाने की तैयारी कर रहा था। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रेलर कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कार से टक्कर में बाइक सवार की जान गई-सिंगरामऊ: क्षेत्र के बहरा गांव स्थित फोरलेन 731 पर अंडरपास पुल के पास कार और बाइक में टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर राजेंद्र प्रसाद सिंह (55) निवासी बर्रेयां थाना बाइक से बदलापुर से अपने घर आ रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार जी। इससे घटनास्थल पर ही राजेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को झपकी आने से कार 15 फीट खाई में गिरी

सिरकोनी। जफराबाद थाना क्षेत्र के जोगीबीर देव स्थल के पास शुक्रवार की सुबह जफराबाद-कबूलपुर मार्ग पर जा रही एक कार अचानक 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया गया। हादसे में कार सवार दो पुरुष और तीन महिलाएं मामूली रूप से जख्मी हो गए थे। सभी अपना इलाज कराकर घर लौट गए। सिरकोनी क्षेत्र के कोतवालपुर गांव निवासी डाॅ. एसके यादव परिवार के चार सदस्यों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। शुक्रवार को घर लौट रहे थे। वे जैतपुर क्षेत्र स्थित जोगीबीर देवस्थल पर पहुंचे ही थे कि कार चला रहे डा. एसके यादव को थकान की वजह से अचानक झपकी लगी और कार 15 फीट खाई में जा पहुंची। यह तो संयोग ही था कि कार की स्पीड ज्यादा नहीं थी और किसी पेड़ आदि से नहीं टकराई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने कार सवार सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला। सभी ने अपना इलाज स्थानीय चिकित्सालय में कराकर अपने घरों को चले गए। यहां हर कोई जोगीबीर बाबा देवस्थल की महिमा का बखान करता रहा। लोगों ने कहा जाको राखे साइयां मार सके न कोय। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी मामूली रूप से चुटहिल थे।



ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन घायल-मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैसनीं गांव के समीप शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।जर्रो गांव निवासी अनिल कुमार (48) शुक्रवार डायलिसिस कराकर ऑटो से घर जा रहा था। भैंसनी गांव के समीप पहुंचा तभी मल्हनी बाजार के तरफ से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भूवालीपुर गांव निवासी जयकिशन (23) व अमन (16) व अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर घायलों की हालत बिगड़ते देख ऑटो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। लोगों ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मोटरसाइकिल सवार दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed