{"_id":"6990c56d7b10b27fa501f9e4","slug":"somewhere-there-is-a-complainant-and-somewhere-there-is-no-revenue-officer-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-149616-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कहीं फरियादी तो कहीं राजस्वकर्मी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कहीं फरियादी तो कहीं राजस्वकर्मी नहीं
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 28 थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन, यह आयोजन अधिसंख्य थानों में कोरमपूर्ति तक सीमित रह गया। पड़ताल में सामने आया कि कहीं राजस्वकर्मी विभाग से कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा तो कहीं फरियादी ही नहीं पहुंचे। जहां फरियादी पहुंचे भी, वहां अधिसंख्य मामले मौके पर हल नहीं हो सके। इससे फरियादियों को निराश लौटना पड़ा।
खेतासराय : थाना प्रभारी प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल तीन प्रार्थनापत्र आए। इनमें दो मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। मौके पर राजस्व विभाग से संबंधित किसी अधिकारी-कर्मचारी के न होने के कारण दोनों मामले लंबित पड़े रहे। जफराबाद : थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में मौके पर छह मामले आए। इनमें से तीन राजस्व विभाग से जुड़े थे। यहां राजस्व की टीम नहीं आई। राजस्व टीम से संबंधित टीम न होने के कारण तीनों मामले लंबित रहे। मछलीशहर : क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि छह प्रार्थना पत्रों में से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। पवारा : थाना समाधान दिवस पर छह प्रार्थना-पत्र आए, जिसमें से तीन राजस्व से संबंधित थे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि राजस्व के तीनों मामलों को निस्तारित करने के लिए राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। बदलापुर : कोतवाली में सीओ सुनील चंद तिवारी की अध्यक्षता ने आयोजित थाना समाधान दिवस में चार जरूरतमंदों ने प्रार्थना दिए। इनमें से एक का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। बरसठी : नौ फरियादी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि राजस्व संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए राजस्वकर्मियों के साथ संयुक्त टीम गठित की गई है। तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जो पड़ोसियों का आपसी विवाद था।