फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Some are already in visual terms : Dr . Satisfaction

टेलीविजन में विजुअल ही होते है शब्द : डा. संतोष

Wed, 13 Jan 2016 12:36 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Wed, 13 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Some are already in visual terms : Dr . Satisfaction
वाराणसी दूरदर्शन के कार्यक्रम अधिकारी डा. संतोष मिश्र ने कहा है कि स्क्रिप्ट लेखन से कार्यक्रम निर्माण की शुरूआत होती है। एक तरह से कहा जाए तो विजुअल ही टेलीविजन में शब्द होते हैं।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में यह आवश्यक है कि हम दुनियां को किस नजरिए से देखते हैं। वह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में मंगलवार को ‘वीडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन’ विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान माला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टेलीविजन एंकर हमेशा ह्यूमन इमोशन पर ध्यान देते है। खुशी की खबर को खुशी और दुख की खबर को दुख की भावनाओं के साथ प्रस्तुत करते हैं।

उन्होंने कहा कि फिल्मों में 70 प्रतिशत विजुअल और 30 प्रतिशत डायलॉग, ऑडियो पर निर्भर रहता है। जबकि टेलीविजन की स्क्रिप्ट राइटिंग इससे भिन्न होती है। इसमें ऑडियो और डायलॉग का प्रतिशत 30 से बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टेलीविजन की स्क्रिप्ट इमोशन, शॉट, एंगल, लाइटिंग आदि को ध्यान में रखकर लिखी जाती है। सम्पादन, सृजन, रचना से प्रोग्राम निर्माण किया जाता है।

इसके अलावा उन्होंने पटकथा, कैमरा एंगल आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा कि जब मास कॉम के छात्र संचार की दुनियां में कदम रखेंगे तो उन्हें लेखन, फोटोग्राफी और लेखन के क्षेत्र में काफी सावधानी बरतनी होगी।


 विभागाध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह, पंकज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed