फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Solar panel installed at a cost of Rs 5 crore, could not be started till date

Jaunpur News: पांच करोड़ की लागत से लगा सोलर पैनल, आज तक नहीं हो सका चालू

Tue, 09 Apr 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Solar panel installed at a cost of Rs 5 crore, could not be started till date
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पांच करोड़ की लागत से भवनों पर सोलर पैनल लगाया गया था। यह आठ महीने पहले अंक अर्जित करने के लिए नैक मूल्यांकन के समय लगा था। नैक टीम निरीक्षण करके चली गई लेकिन आज तक विभिन्न भवनों पर लगे सोलर पैनल को अभी तक सप्लाई के लिए नहीं जोड़ा गया। जिससे अभी भी विश्वविद्यालय का 20 से 25 लाख रुपये बिजली का बिल आ रहा है।
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विद्यालय में पूर्व कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या के कार्यकाल के दौरान पांच वर्ष पहले सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव आया था। इसके बाद वित्त विभाग से पांच करोड़ रुपये की लागत से सोलर पैनल लगवाने का बजट भी पास हो गया। रूफटॉप पर सोलर पैनल को स्थापित कर दिया गया। इस दौरान नैक मूल्यांकन में विश्वविद्यालय ने अपने बेहतर प्रदर्शन को दिखाने के लिए विकास कार्य में उसे भी जोड़ दिया। नैक टीम के निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय ने ए-प्लस ग्रेड भी हासिल किया था। इस दौरान पूर्व कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या का कार्यकाल समाप्त हो गया। निरीक्षण के बीते आठ महीने से ज्यादा का समय हो गया लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोलर पैनल की सप्लाई किसी भी संकायों से जोड़ा नहीं है। जिसमें प्रमुख रूप से प्रशासनिक भवन, कला संकाय, विज्ञान संकाय, रज्जू भैया संस्थान, इंजीनियरिंग विभाग एवं फार्मेसी के भवन आदि हैं। बिजली बिल की बचत के उद्देश्य लगाए गए सोलर पैनल अब सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। कई सोलर पैनल में जंग सा लग गया है। पिछले आठ महीने से विश्वविद्यालय में लगे सोलर पैनल से एक भी लाइट व पंखे नहीं चले हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि पांच करोड़ रुपये खर्च करके भी विश्वविद्यालय बिजली की बचत नहीं कर पा रहा है तो क्या सिर्फ नैक टीम के दिखावे के लिए सोलर पैनल लगाया गया।
विज्ञापन

सोलर पैनल को भवनों के सप्लाई से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। प्रयास है कि जल्द सोलर पैनल के कनेक्शन से विश्वविद्यालय के सभी संकायों को और प्रशासनिक भवन को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेंद्र कुमार, कुलसचिव, पूर्वांचल विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed