फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   So there was no shortage of urea in the district, it was done

तो जिले में यूरिया की किल्लत हुई नहीं, कराई गई

Sun, 23 Aug 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
So there was no shortage of urea in the district, it was done
जौनपुर। जिले में यूरिया के लिए मारामारी की असल वजह उसकी किल्लत नहीं बल्कि वितरण में गड़बड़ी के चलते अफरातफरी मच गई। जुलाई माह में इमरजेंसी के लिए रखे गए स्टॉक में से 1835.25 टन यूरिया साधन सहकारी समितियों व इफको केंद्रों को दी गई थी। इसकी जानकारी न तो जिला प्रशासन को दी गई और न ही कृषि विभाग को। कोऑपरेटिव, इफको व पीसीएफ के जिम्मेदारों की मिलीभगत से यूरिया की किल्लत पैदा हो गई। यह बात संयुक्त निदेशक कृषि की आरंभिक जांच में सामने आई है।
विज्ञापन

खरीफ फसल के लिए पीसीएफ गोदाम में प्री पोजिसिनिंग स्टॉक के तहत 5011 टन यूरिया रखी गई थी। इसके अलावा अप्रैल, मई, जून व जुलाई माह तक समितियों व इफको केंद्रों पर 2994.15 टन यूरिया भेजी गई। धान की नर्सरी डालने और रोपाई के वक्त इसी स्टॉक से यूरिया वितरण किया जाना था। खाद की कोई किल्लत नहीं थी। इसके बावजूद एआर कोऑपरेटिव, इफको व पीसीएफ के जिला प्रबंधकों ने जिले में इमरजेंसी के लिए रखे स्टाक में से 1835.25 टन यूरिया समितियों व इफको के केंद्रों पर भेज दी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जिला प्रशासन और कृषि विभाग को नहीं दी गई। समितियों ने इसे अपने अनुसार बेचना शुरू कर दिया। जब धान की फसल में छिड़काव के लिए किसानों को यूरिया की आवश्यकता हुई तो समितियों पर खाद ही नहीं बची थी। जांच के दौरान स्टॉक का मिलान करने पर इमरजेंसी के लिए रखी गई यूरिया का स्टॉक कम पाया गया है। पता चला कि साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की भले ही किल्लत हो लेकिन खरीफ फसल के लिए हर माह में यूरिया भेजी गई। अप्रैल माह में 954.585 टन, मई में 980.955 टन, जून में 670.005 टन, जुलाई में 2223.855 टन और अगस्त में अब तक 2325 टन यूरिया भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में संयुक्त निदेशक कृषि अखिलेश शर्मा का कहना है कि खरीफ फसल में इमरजेंसी स्टाक में से जुलाई माह में 1835.25 टन यूरिया निकाली गई। यह कहां गई इसका पता लगाया जा रहा है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed