फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   So how will the road be completed, when the contractor ran away after getting half-completed construction

कैसे सड़क होगी पूरी, जब आधा-अधूरा निर्माण कराकर भाग गया ठेकेदार

Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
So how will the road be completed, when the contractor ran away after getting half-completed construction
मीरगंज। क्षेत्र के गोधना से जरौना जाने वाले मार्ग का आधा-अधूरा निर्माण कराकर ठेकेदार भाग गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आए दिन गिरकर लोग चुटहिल हो रहे हैं। इसकी शिकायत लोगों की ओर से कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन वह सड़क का निर्माण पूरा कराने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सिर्फ 20 दिन शेष बचे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोधना से जरौना जाने वाली सड़क का निर्माण पिछले साल 28 मई को शुरू हुआ था। वहीं, इस सड़क को पूरा करने का समय इस माह की 28 तारीख है। 7.8 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण पांच करोड़ 46 लाख की लागत से हो रहा है। इस सड़क का जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो आमजन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन उनकी खुशियां उस समय काफूर हो गई, जब इस सड़क पर पड़ने वाले पांच बाजारों में मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। इस दौरान अगहुआ, किसान नगर, मीरपुर सब्जी मंडी, मीरगंज तथा जरौना बाजार है। इन मार्गों में कुल मिलाकर तकरीबन डेढ़ किमी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। वहीं, मार्ग का आधा अधूरा निर्माण कराकर ठेकेदार भी भाग गया है। इससे अब लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने शीघ्र सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ठेकेदार को समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। अगर ठेकेदार समय से कार्य नहीं पूरा कराएगा तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी है। - अनिल राय, अवर अभियंता आरईडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed