{"_id":"65847b6a5dc6729c770d3e26","slug":"so-far-396-passengers-have-stayed-in-three-night-shelters-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-9905-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तीन रैन बसेरे में अब तक 396 यात्रियों ने किया ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तीन रैन बसेरे में अब तक 396 यात्रियों ने किया ठहराव
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में यात्रियों को ठंड से बचाव के लिए शहर समेत 14 प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरे का इंतजाम किया गया। बृहस्पतिवार को तीन रैन बसेरों का अमर उजाला की ओर से पड़ताल किया गया। यहां पर 20 दिन में 396 यात्री ही ठंड से बचाव के लिए पहुंचे।
जौनपुर जंक्शन बने रैन बसेरा में अब तक 184, रोडवेज परिसर में 197, शाहगंज सीएचसी में 15 यात्रियों ने रैन बसेरा में अपना नाम दर्ज कराकर ठंड से बचाव के लिए ठहराव किया।
अर्सिया निवासी पंकज कुमार व बरेली निवासी मंटू कुमार का कहना है कि शाहगंज सीएचसी स्थित रैन बसेरा में ठंड से बचाव के लिए रजाई के साथ सारी व्यवस्था उपलब्ध है, लेकिन उक्त बसेरा में यात्रियों के ठहराव के दौरान मनोरंजन के लिए कोई भी व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है। भंडारी जंक्शन पर बने रैन बसेरा की देखरेख करने वाले सुरेश कुमार ने बताया है कि मौके पर 15 चारपाई, 15 गद्दा 15 रजाई, 15 चादर तथा इतने ही तकिया की व्यवस्था की गई है दो दिसंबर से लेकर अब तक 184 लोगों ने ठहरे है सभी लंबी दूरी तय कर आए थे।
विज्ञापन
रैन बसेरा में नए बिस्तर की व्यवस्था
जौनपुर। बीते दिनों रजाई गद्दे पुराने व गंदे होने से यात्रियों ने ठंड से राहत पूरी तरह से नहीं मिल पा रही थी, जिससे यात्रियों को परेशानी होती थी। अब नगर पालिका की ओर से जौनपुर जंक्शन व रोडवेज परिसर में स्थित रैन बसेरा में नए बिस्तर उपलब्ध करा दिया गया है। जौनपुर नगर पालिका ईओ पवन कुमार ने बताया है कि ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा में में सभी व्यवस्था कर दी गई है। बिस्तर बदलकर नया कर दिया गया है। शौचालय की आसपास रैन बसेरा होने से लोगों को शौच के लिए दिक्कत नहीं है।