फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Smart meter dispute: Corporation files FIR against 24, 3 new meters installed

स्मार्ट मीटर विवाद : 24 के खिलाफ निगम ने दर्ज कराई प्राथमिकी, 3 नए मीटर लगाए गए

Fri, 01 May 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Smart meter dispute: Corporation files FIR against 24, 3 new meters installed
चंदवक (जौनपुर)। डोभी क्षेत्र के सारेपुर (नई बस्ती) में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को विभागीय टीम के साथ हुए विवाद और 24 कनेक्शन काटे जाने के बाद बृहस्पतिवार को भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। अवर अभियंता पंकज कुमार की तहरीर पर बृहस्पतिवार को चंदवक थाने में 24 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद तीन उपभोक्ता स्वयं मीटर लेकर अपने घरों में लगवाने को तैयार हो गए। बावजूद इसके शेष 24 उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध पर अड़े रहे। इस पर बिजली निगम ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीओ संजीव कुमार भास्कर ने बताया कि मीटर तोड़फोड़ करना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कनेक्शन कटने के बाद भी बिजली का उपयोग करना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि बार-बार समझाने के बावजूद कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे विभाग को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। अवर अभियंता पंकज कुमार की तहरीर पर बृहस्पतिवार दोपहर चंदवक थाने में 24 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मीटर दोबारा लगाने पहुंची टीम को बुधवार को विरोध का सामना करना पड़ा था, जहां कुछ महिलाओं के मीटर उखाड़ने, घेराव करने और पथराव का प्रयास करने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया। 24 लोगों पर मीटर तोड़ने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बिजली कर्मियों के साथ गाली-गलौज करने का आरोप है। इसके अलावा जलालपुर स्थित विद्युत थाने में भी इन्हीं 24 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने की खबर से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन आगे की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed