फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Skull and bones found on 34th day of kidnapping, two arrested

Jaunpur News: अपहरण के 34 वें दिन मिली खोपड़ी व अस्थियां, दो गिरफ्तार

Sat, 03 Dec 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Skull and bones found on 34th day of kidnapping, two arrested
जौनपुर। बरसठी के गोपालापुर के रविंद्रनाथ पाठक अपहरण का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार की शाम को कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर रविंद्रनाथ पाठक की खोपड़ी व शरीर के हिस्से मध्य प्रदेश रीवा से बरामद किए गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरसठी अनिल कुमार मौर्या व स्वाट प्रभारी आदेश कुमार त्यागी, प्रभारी सर्विलांस टीम रामजनम यादव ने बृहस्पतिवार की रात दो लोगों को उनके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी बरसठी थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी अनिल कुमार मौर्या उर्फ पर्वत, मीरगंज थाना के भोगीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार यादव से पूछताछ की गई तो पता चला कि रविंद्र पाठक से उन्होंने डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। ब्याज के लिए वे बार-बार तगादा करते थे। इससे तंग आकर वह घुमाने के बहाने लेकर गए। उनको कार से मध्य प्रदेश के रीवा ले गए। लोहे से उनके सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। मनगवा की खाईं में उनका शव फेंक दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रविंद्रनाथ पाठक की खोपड़ी, शरीर के हिस्से व कपड़े बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed