{"_id":"6015a3878ebc3e34062448cb","slug":"sister-s-funeral-performed-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: घर में ही कर दिया बहन का अंतिम संस्कार, मानसिक रूप से कमजोर है भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: घर में ही कर दिया बहन का अंतिम संस्कार, मानसिक रूप से कमजोर है भाई
Sat, 30 Jan 2021 11:50 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
जौनपुर जिले के सवंसा गांव में शनिवार शाम बीमार चल रही दिव्यांग युवती की मौत हो गई। मानसिक रूप से कमजोर भाई ने देर शाम घर में ही चिता सजाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सवंसा गांव निवासी 40 वर्षीय युवक और उसकी बहन (30) साथ रहते थे। दोनों मानसिक रूप से कमजोर थे। बहन चलने-फिरने में भी असमर्थ थी।
विज्ञापन
दोनों आसपास से मिलने वाले भोजन से पेट भर लेते थे। बहन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। शनिवार शाम उसकी मौत हो गई। गांव के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे थे किंतु युवक ने सभी को भगा दिया।
विज्ञापन
उसने घर में ही चिता बनाई और बहन के शव को जला दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। एसओ ओमनारायण सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। ग्रामीण शव घाट ले जाना चाहते थे, लेकिन उसने किसी को शव के पास जाने नहीं दिया।
विज्ञापन