{"_id":"60879dd08ebc3e80bd09b98b","slug":"sir-please-put-my-duty-in-the-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर प्लीज, मतगणना में मेरी भी ड्यूटी लगा दीजिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर प्लीज, मतगणना में मेरी भी ड्यूटी लगा दीजिए...
Tue, 27 Apr 2021 10:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:44 AM IST
सार
जमुहाई पीजी कॉलेज के लिपिक सौरभ ने प्रार्थना पत्र दिया तो दंग रह गए अफसर
विज्ञापन
Voting
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर में एक ओर जब कर्मचारी चुनाव ड्यूटी करने से कतरा रहे हैं। अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ लगाते हैं। वहीं जौनपुर का एक कर्मचारी मतगणना ड्यूटी के लिए उत्साहित हैं। सोमवार को जिला विकास कार्यालय पहुंचकर उसने मतगणना में ड्यूटी लगवाने के लिए आवेदन दिया। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई के कर्मचारी के इस हौसले को देख अफसर-कर्मचारी भी दंग रह गए।
जिले के 21 ब्लाकों में मतगणना के लिए 9200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। कर्मचारियों की ड्यूटी पत्र भेजा जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बच तमाम कर्मचारी ड्यूटी करने से बच रहे हैं। वह ड्यूटी कटवाने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए प्रशासन परेशान है।
इस बीच शहर के लाइन बाजार निवासी सौरभ गौतम ने जिला विकास अधिकारी/सहायक प्रभारी मतगणना अधिकारी बीबी सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी ड्यूटी मतगणना में लगाने की गुहार लगाई है। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई में लिपिक के पद पर कार्यरत सौरभ का कहना है कि वह चुनाव कार्य का अनुभव लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसका मौका नहीं मिल पा रहा। डीडीओ ने उसे ड्यूटी लगाने का आश्वासन दिया। डीडीओ बीबी सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान भी सौरभ ने ड्यूटी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके आधार पर उसकी ड्यूटी लगाई गई थी।