फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sir Occupy of the ancestral land by bullies, on demand they give threats

Jaunpur News: साहब! पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का कब्जा, मांगने पर बोटी-बोटी करने देते हैं धमकी

Sun, 08 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Sir Occupy of the ancestral land by bullies, on demand they give threats
कलेक्ट्रेट स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन में आयेजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आए लोगों की स? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। साहब! हमारे पास महज 26 एयर पुश्तैनी जमीन है। उस पर भी गांव के ही दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। कई बार फरियाद लगाई लेकिन जमीन नहीं मिली। बक्शा ब्लाक के गौरा खुर्द गांव की विमला देवी की बात सुनकर डीएम ने थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार को तलब किया और सात दिन में मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

विमला कड़ाके की ठंड में 15 किलोमीटर दूरी तय करके संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम को फरियाद सुनाने सदर तहसील में पहुंची थीं। जब उन्होंने अपनी बात कही तो जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तुरंत नायब तहसीलदार को बुलाया और कहा कि हफ्ते भर में समस्या का समाधान हो जाना चाहिए। संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक मामले राजस्व से जुड़े ही थे। यहां 62 फरियादी आए, जिसमें 10 का मौके पर ही समाधान किया गया। भर में कुल 429 मामले आए जिसमें से 42 का समाधान मौके पर हुआ।
विज्ञापन

बदलापुर में उप जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में 35 शिकायती प्रार्थना पत्र में से पांच का निस्तारण किया गया। मड़ियाहूं में एसडीएम लालबहादुर की अध्यक्षता में हुई सुनवाई में कुल 62 शिकायती प्रार्थना पत्र में से आठ का निस्तारण किया गया। शाहगंज में एडीएम भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कुल 71 प्रार्थना पत्र में से 10 का निस्तारण किया गया। मछलीशहर में एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में 80 शिकायतों में पांच का निस्तारण हुआ। केराकत तहसील में एडीएम रामअक्षयबर चौहान के नेतृत्व में 116 शिकायतों में से चार मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed