फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sir Been running for four years, who hasn't heard yet

साहब! चार साल से दउड़त हई, अभी कउनो सुनवाई ना भईल

Sun, 05 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sir Been running for four years, who hasn't heard yet
जौनपुर। साहब! चार साल से दउड़त हईं, अभी तक कउनो सुनवाई ना भईल, हमरे समस्या का समाधान करवा दा साहब। यह बातें सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी हरिवंश ने शनिवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा। उसने बताया कि मैं नाली बनवा रहा हूं, लेकिन हमारे विरोधी उसे बनने नहीं दे रहे हैं। जबकि नाली बनाने के लिए आदेश भी हो चुका है। इसी प्रकार, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरायज्ञानचंद्र निवासी राजेंद्र ने प्रार्थना पत्र देकर ़गुहार लगाई कि भूमिधरी से कब्जा हटवाने के लिए तीन साल से प्रार्थना पत्र दे रहा हूं, लेकिन लेखपाल की ओर से बार-बार गलत रिपोर्ट लगा दिया जा रहा है, जिससे हमारे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी तरह, सभी छह तहसीलों में समस्या समाधान के लिए 619 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई, लेकिन मौके पर महज 43 फरियादियों की समस्याओं का समाधान हो पाया, जबकि 576 फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित की। इस दौरान गंभीर मामलों को निपटाने के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर भी भेजते रहे। इस दौरान कुल आए 85 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर पांच का निस्तारण किया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed