फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Since independence, only three candidates have won elections on their own.

आजादी के बाद से अब तक तीन प्रत्याशी ही अपने दम पर चुनाव जीते

Fri, 25 Feb 2022 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Since independence, only three candidates have won elections on their own.
जौनपुर। आजादी के बाद प्रदेश में 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इसमें तीन ही निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। हर बार चुनाव में तमाम निर्दलीय उतरते हैं लेकिन उनको जनता वोट काटने वाला ही समझती है। इस बार भी नौ विधानसभा सीटों पर 121 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी समर में हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1952 में पहले विधानसभा चुनाव में जनपद में 11 सीटें थी। तब सभी सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे, लेकिन 1957 में जीत की संख्या दस हो गई। इस चुनाव में भी कांग्रेस मजबूती से लड़ी, लेकिन दो सीट हार गई। इनमें जौनपुर से राजा यादवेंद्र दत्त दुबे जनसंघ के टिकट से जीते वहीं खुटहन विधानसभा से कुंवर श्रीपाल सिंह ने निर्दलीय चुनाव जीता। उन्होंने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मीशंकर यादव को हराया था। इसके बाद 1967 में दूसरी बार रारी से निर्दल प्रत्याशी राज बहादुर यादव ने चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस के दीप नारायण वर्मा को हराया था। इस चुनाव के बाद 35 साल तक कोई निर्दलीय प्रत्याशी नहीं जीत पाया था। 2002 में चर्चित चेहरा बन चुके धनंजय सिंह ने रारी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी समर में उतरे थे। उनके सामने पूर्व मंत्री श्रीराम यादव समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे, जिन्हें धनंजय सिंह ने हरा दिया था। इसके बाद आज तक कोई निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाया। इस बार भी कोई निर्दलीय प्रत्याशी मुकाबले में नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

कब-कब जीते निर्दलीय प्रत्याशी
जीते हारे
1957 कुंवर श्रीपाल सिंह लक्ष्मी शंकर यादव (कांग्रेस)
1967 राज बहादुर यादव दीप नरायन वर्मा (कांग्रेस)
2002 धनंजय सिंह श्रीराम यादव (सपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed