{"_id":"5f428fb68ebc3e3ce72757f0","slug":"siddikpur-jamuhai-road-will-be-named-after-shaheed-rajesh-singh-in-uri-jaunpur-news-vns543012956","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ी में शहीद हुए राजेश सिंह के नाम पर होगा सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी में शहीद हुए राजेश सिंह के नाम पर होगा सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग
विज्ञापन
करंजाकला। सरहद की सुरक्षा में शहीद हुए भाकुरा के लाल राजेश सिंह के नाम पर सरकार ने सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग के नामकरण का एलान किया है। राजेश सिंह वर्ष 2016 में हुए उड़ी हमले में शहीद हुए थे। लंबे समय से परिजन शहीद के सम्मान में सड़क के नामकरण की मांग कर रहे थे। सरकार के फैसले की खबर मिलते ही परिवार समेत गांव के लोगों की खुशी दौड़ गई।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भाकुरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र राजेश सिंह बिहार रेजीमेंट-6 में तैनात थे। सितंबर 2016 में उड़ी में हुए आतंकी हमले में वह शहीद हो गए थे। शहीद के सम्मान में गांव में स्मारक, शहीद गेट और सड़क के नामकरण की मांग लंबे समय से उठती आ रही है। शहीद गेट का शिलान्यास होने के साथ ही विधायक निधि से धन भी अवमुक्त हो गया, लेकिन निर्माण अधर में है।
अब सरकार ने शहीद राजेश सिंह के नाम सिद्दीकपुर से भाकुरा होते हुए जमुहाई जाने वाली सड़क का नामकरण करने का एलान किया है। पिता राजेश कुमार सिंह ने इस पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि सरकार ने एक शहीद का सम्मान किया है। देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों की शहादत को अमर बनाने के लिए ऐसे ही प्रयासों की जरुरत है। उन्होंने सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर अधूरे शहीद गेट को भी शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।