{"_id":"5ee3bf248ebc3e4309576a14","slug":"shyamlal-was-murdered-on-suspicion-of-illegal-relationship-with-his-wife-jaunpur-news-vns5298315178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी श्यामलाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी श्यामलाल की हत्या
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लेदुका गांव में हुई श्यामलाल यादव की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी ने पत्नी से अवैध संबध के शक में श्यामलाल की हत्या की थी। उसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर ली है।
लेदुका गांव निवासी श्यामलाल यादव 45 की छह जून की रात में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। सात जून को सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर पंपिंगसेट पर स्थित चारपाई पर खून से लथपथ उनका शव मिला था। श्यामलाल रोज पंपिंगसेट पर ही सोते थे। मृतक के पुत्र गौतम यादव ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। घटना की छानबीन में हाथ लगे कुछ साक्ष्यों के आधार पर बदलापुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव को पता चला कि श्याम लाल यादव की हत्या राजू चौहान ने की है। पुलिस ने कटहरी निवासी राजू चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच सामने आ गया। इंस्पेक्टर राजेश यादव के मुताबिक राजू ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। चार जून की रात में उसने इसी शक में पत्नी को मारा पीटा था। पत्नी रात को घर से अकेले भाग गयी थी। उसे खोजते हुए वह श्यामलाल यादव के पंपिंगसेट पर पहुँच गया। वह श्यामलाल से दरवाजा खोलने को कहा लेकिन श्यामलाल ने दरवाजा खोलने के बजाय उसे डाटकर भगा दिया। जबकि रात को उसकी पत्नी को किसी अनहोनी को बचाने के लिए गांव के ही एक परिवार वालों ने रोक लिया था। राजू रात भर उसे खोजता रहा। इसी बीच भोर में चार बजे वह गांव की पुलिया के पास पत्नी को पा गया। वहीं पर उसकी पिटाई करने लगा। राजू को यह संदेह था कि यह रात को श्यामलाल के पास थी। इसी शक में उसने उसकी रात में सोते समय चाकू से वार कर हत्या कर दी।