{"_id":"622505e07ecb2606bb01e26f","slug":"show-the-power-of-vote-form-the-government-of-your-choice-jaunpur-news-vns642012698","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट की ताकत दिखाइए, अपनी पसंद की सरकार बनाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट की ताकत दिखाइए, अपनी पसंद की सरकार बनाइए
विज्ञापन
जौनपुर। लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाह रहा है। एक नेक, ईमानदार और विकास कराने वाले नेता और अच्छी सरकार का चुनाव करने को लोग अभी से काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में जिले के सभी 35 लाख 10 हजार 929 मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील किया जा रहा है। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से डिजिटल निमंत्रण पत्र जारी किया गया है, जिसमें स्लोगन दिया गया है कि जौनपुर ने ठाना है, अबकी बार मतदान 90 प्रतिशत पार, साथ में कोरोना की होगी हार। साथ ही लिखा है कि भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को, सात मार्च को भूल न जाना मत डालने आने को।
जनपद की नौ विधानसभा बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, मडि़याहूं, जफराबाद और केराकत हैं। जहां को अंतिम सातवें चरण यानी सोमवार को मतदान होना है। यह जनादेश तय करने का भी दिन है, क्योंकि अब यह मौका पांच साल बाद मिलेगा। लेकिन आपका एक गलत कदम आपके क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से पीछे भी कर सकता है। इसलिए लोकतंत्र के इस महापर्व पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प शुरू से ही लोग करते आ रहे हैं। वहीं, अब जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को डिजिटल निमंत्रण कार्ड भी जारी किया है, ताकि मतदाताओं को बूथ पर आने को उत्साहित किया जा सके। इसमें मतदाताओं को लोकतंत्र के लिए पहल करने के साथ ही मतदान दिवस और दिनांक सात मार्च और समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक को साझा करते हुए स्थान आपके मतदान केंद्र को बताया गया है। साथ ही स्थान आपका मतदान केंद्र तथा भोज पूरे साल लोकतंत्र के सभी फल। यह संदेश और कार्ड इंटरनेट मीडिया में भी वायरल हो रहा है।