फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shot on the palm of the young man's left hand

Jaunpur News: युवक के बाएं हाथ की हथेली पर गोली मारी

Sat, 05 Oct 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shot on the palm of the young man's left hand
बड़ागांव। अहरक नहर पुलिया पर शुक्रवार की शाम कर्मी गांव निवासी प्रशांत कुमार जैसर के बाएं हाथ की हथेली पर बदमाशों ने गोली मार दी। युवक बाइक चलाकर अस्पताल गया। इसके बाद उसने घटना की सूचना बड़ागांव थाने की पुलिस को दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रशांत ने पुलिस को बताया कि उसका कुछ लोगों से संपत्ति का विवाद चल रहा है। वह शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे अपने निजी काम से अहरक गया था। लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने अहरक नहर पुलिया के पास उसे लक्ष्य कर फायरिंग की। असलहे से निकली गोली उसके बाएं हाथ की हथेली में लगी। प्रशांत ने बताया कि वह बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। सूचना पाकर बड़ागांव थानाध्यक्ष के साथ मौके पर एसीपी पिंडरा पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। उधर, इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर न खोखा मिला है और न खून गिरा मिला। स्थानीय लोगों ने भी गोली चलने की पुष्टि नहीं की। युवक ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed