फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shot fired at young man near DM residence, chaos ensued

पुरानी रंजिश में डीएम आवास के पास युवक पर चलाई गोली

Wed, 16 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shot fired at young man near DM residence, chaos ensued
लाइनबाजार थाना क्षेत्र में स्थित डीएम आवास के पास मंगलवार को दोपहर में पुरानी रंजिश में युवक पर गोली चलाए जाने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। संयोग से फायर मिस हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जज कालोनी निवासी आर्यन सिंह दोपहर बाद करीब तीन बजे डीएम आवास के निकट स्थित सर्विस सेंटर पर बाइक सर्विस करा रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान पहुंचे मनबढ़ युवक पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी करने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, युवक ने असलहा निकालकर आर्यन सिंह पर फायर कर दिया। संयोग से गोली मिस हो गई तो युवक के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। डीएम आवास के बाहर गोली चलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरलेस पर भी यह सूचना प्रसारित हुई कि डीएम आवास के निकट गोली चली है। सूचना पर लाइनबाजार थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना के बारे में आस-पास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पीड़ित को साथ लेकर थाने चली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव का कहना है कि गोली नहीं चली है। पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed