फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shops will open with the mantra of Jeevan Bhi and Jeevika Bhi

जीवन भी और जीविका भी के मंत्र के साथ खुलेंगी दुकानें

Tue, 01 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shops will open with the mantra of Jeevan Bhi and Jeevika Bhi
तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण लागू आंशिक कर्फ्यू में बुधवार से छूट का शासन ने एलान किया है। नए निर्देशों के तहत सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें खोलकर व्यापार किया जा सकेगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंस, मास्क की अनिवार्यता जरूरी रहेगी। यह हिदायत भी दी गई है कि एक्टिव केस 600 से अधिक हुए तो दोबारा कर्फ्यू में छूट वापस ले ली जाएगी। व्यापारी वर्ग जीवन भी और जीविका भी के मंत्र के साथ कारोबार करने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में मार्च के अंतिम सप्ताह से कोरोना का संक्रमण तेज हो गया था। पंचायत चुनाव में विभिन्न दस्तावेजों के लिए जिला और तहसील कार्यालय पर भीड़ उमड़ रही थी। इसके चलते कोरोना का खूब प्रसार हुआ। शहर में रोजाना बड़ी संख्या में नए केस मिल रहे थे। चुुनाव के बाद गांव-गांव कोरोना फैल गया। स्थिति बिगड़ती देख सरकार ने पहले साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू और फिर इसे सातों दिन के लिए लागू कर दिया। अप्रैल के अंतिम सप्ताह से पूरी तरह दुकानें बंद हो गई थीं। सिर्फ राशन, किराना, सब्जी, दवा की दुकानों को पाबंदियों के साथ खोलने की अनुमति थी। इस बीच लगन का मुख्य समय भी बीत गया। कारोबारी मायूस थे। अब कोरोना संक्रमण का असर कम होने पर सरकार ने कर्फ्यू में छूट दिया है। अन्य जिलों में मंगलवार से ही दुकानें खुल गई थीं, लेकिन एक्टिव केस छह सौ से अधिक होने के कारण यहां राहत नहीं मिली थी। मंगलवार को दोपहर में सरकार ने यहां भी छूट लागू करने का एलान किया तो व्यापारियों की बांछें खिल गईं। पूरी सावधानी के साथ व्यापार करने के लिए वह अपने साथ दूसरों को भी सहेजते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed