{"_id":"5f17b5b224bc9f37310b624e","slug":"shoots-son-of-vegetable-seller-in-dispute-over-money-transaction-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः पैसे के लेन-देन के विवाद में मनबढ़ ने सब्जी विक्रेता के पुत्र को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः पैसे के लेन-देन के विवाद में मनबढ़ ने सब्जी विक्रेता के पुत्र को मारी गोली
Wed, 22 Jul 2020 09:12 AM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मई बाजार में मंगलवार की देर रात पैसे के लेन-देन के विवाद में मनबढ़ ने सब्जी विक्रेता के पुत्र को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से जख्मी किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मई गांव निवासी राधेश्याम यादव का पुत्र अंकित (17) मंगलवार को अपनी सब्जी की दुकान पर बैठा था। रात करीब साढ़े 8 बजे गांव का ही एक युवक सब्जी खरीदने आया। सब्जी की कीमत और पैसे के लेन-देन को लेकर वह दुकानदार से उलझ गया। दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि सब्जी लेने आए युवक ने तमंचे से अंकित पर गोली चला दी।

एक गोली अंकित के दाहिने पैर में जा लगी। फायरिंग की आवाज से बाजार में भगदड़ मच गई। मौका पाते ही वह आरोपी युवक वहां से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अंकित यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केराकत में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी हेतु दबिश दे रही है।
इस संदर्भ में चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश राय का कहना था कि दोनों पक्षों के बीच दिन में ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात में फिर मारपीट हुई। गोली चलने की बात संदिग्ध लग रही है। छानबीन की जा रही है।
इस संदर्भ में चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश राय का कहना था कि दोनों पक्षों के बीच दिन में ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात में फिर मारपीट हुई। गोली चलने की बात संदिग्ध लग रही है। छानबीन की जा रही है।