फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shooter took 80 thousand for murder

हत्यारे शूटर को मिले थे 80 हजार

Wed, 20 Jan 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Wed, 20 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Shooter took 80 thousand for murder
सुजानगंज थाना क्षेत्र के स्वामी कृष्णानंद इंटर कालेज बेलवार के सामने हुई शिक्षक रमाकांत पांडेय की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस  इस मामले में एक शूटर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि अन्य की तलाश जारी है। जिसमें एक अन्य शूटर भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि शिक्षक रमाकांत पांडेय की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश में जुटे एसओ सुजानगंज तहसीलदार सिंह को सूचना मिली कि कुंदहा चौराहे पर शूटर राकेश विश्वकर्मा निवासी सुल्तानपुर मौजूद है। सूचना पर वह हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह, कांस्टेबल शिवनरायण निगम, कल्पनाथ मिश्र, महेंद्र कुमार और विमल के साथ घेराबंदी करके उसे सोमवार की रात गिरफ़्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसे शिक्षक की हत्या के लिए 80 हजार रुपये मिले थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।  सुजानगंज क्षेत्र के तारपट्टी निवासी रमाकांत पांडेय मछलीशहर के सार्वजनिक इंटर कालेज गोहका में अध्यापक थे। 28 अक्तूबर 2015 को दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed