{"_id":"e987baa9f5332f969cd9cb0f4d44aeb2","slug":"shock-death-of-a-woman-and-two-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे से महिला समेत दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे से महिला समेत दो किसानों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
फसल नुकसान के सदमे से महिला समेत दो किसानों की मंगलवार को मौत हो गई। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
खुटहन ब्लाक के पूरा अंधरी गांव निवासी आरती यादव पत्नी रायसाहब की गेहूं की फसल काटकर खलिहान में रखी थी। अभी गेहूं का एक भी दाना उनके घर में नहीं पहुंचा था। सोमवार की रात हुई तेज बारिश के चलते खलिहान में रखी गई
फसल पानी में डूब गई। सुबह आरती (42) फसल देखने के लिए खलिहान में पहुंची तो वह बर्बाद हो चुकी थी। वह फसल देखकर घर लौट रही थी तभी रास्ते में गिर पड़ी। परिवार के लोग उठाकर अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत
घोषित कर दिया। दूसरी घटना महराजगंज ब्लाक के जनौर गांव की है। गांव निवासी इंद्र प्रकाश सिंह (50) सोमवार की रात हुई बारिश के बाद मंगलवार की सुबह फसल देखने के लिए खेत में गए थे। फसल की बर्बादी देख वह खेत में ही
विज्ञापन
गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें उठाकर बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर लोग बदलापुर तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। एसडीएम ममता मालवीय के निर्देश पर शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पुत्री अंजली और शिवानी का कहना है कि मौसम की खराबी के बाद पिता जी दो दिन से लगातार फसल देखने खेत में जाते थे। दो दिन से वह परेशान थे। मंगलवार को खेत में गए तो वहीं पर गिर पड़े।