फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   shelter house

गरीबों को फुटपाथ पर नहीं गुजारनी होगी रात

Thu, 05 May 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 05 May 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
 नगर क्षेत्र के मीरपुर में करोड़ाें की लागत से तीन मंजिला आश्रय भवन (शेल्टर हाउस) का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। उक्त भवन सारी सुविधाओं से लैस होगा। जिससे लावारिस व आवास हीन गरीबों को निवास करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


इसको बनाने के लिए कार्यदायी संस्था को एक करोड़ 22 लाख 39 हजार दो सौ रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। बता दें कि अब नगर के लावारिस व आवास हीन गरीबों को फुटपाथ पर रात गुजारनी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


वे शीघ्र ही शेल्टर हाउस में रात गुजार सकेंगे। इसके लिए दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजनांतर्गत तीन मंजिला आश्रय भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर महिला व विकलांग लोगों के रहने की व्यवस्था रहेगी। जबकि शेष दोनों फ्लोर पर अन्य लोगों के रहने की व्यवस्था रहेगी। उक्त भवन में 100 लोग एक साथ निवास कर सकेंगे।

इसके लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा मीरपुर में भूमि का चयन कर दिसंबर 2015 में प्रस्ताव शासन को भेजा था, जो स्वीकृत हो गई है। इसे बनाने के लिए तीन करोड़ 37 लाख 29 हजार की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।


साथ ही इसके निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को साैंपी गई है। भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ 22 लाख 39 हजार दो सौ रुपए की धनराशि जारी हो चुकी है। जिसे कार्यदायी संस्था को भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed