{"_id":"581ce87d4f1c1b903b435be4","slug":"sharia-will-not-tolerate-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीयत से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीयत से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
शरीयत से छेड़छाड़ के खिलाफ अटाला मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद आयोजित जलसे को संबोधित करते पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद।
आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के आह्वान पर शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद अटाला मस्जिद में शरीयत पर किए जा रहे छेड़छाड़ के विरोध में एहतजाजी जलसे का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तीन तलाक का मुद्दा हमारी शरीयत के मुताबिक ही चलेगा। इसमें किसी भी प्रकार की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस तरह के शिगुफे छोड़कर देश को बांटना चाहती है। मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने कहा कि अब मुसलमानों को अपने हक की लड़ाई की खातिर तैयार रहना होगा।
उन्होंने कहा कि हुकूमत इस बात को अच्छी तरह से समझ ले कि शरीयत में किसी भी प्रकार की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अध्यक्षता कर रहे मौलाना तौफीक अहमद कासमी ने कहा कि मजहबे इस्लाम के खिलाफ पूरी दुनिया में साजिश हो रही है। तीन तलाक का मुद्दा छेड़कर मुल्क में भाईचारगी को खत्म करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
जलसे को मौलाना आफाक, कारी इसरार अहमद, मौलाना सलमान, हफीज शाह, जावेद महमूद अब्दुल अहद ने संबोधित किया। इस मौके पर इरसाद मंसूरी, शकील मंसूरी, फिरोज अहमद, एजाज अहमद, साजिद हमीद, इरशाद खान, असलम शेर खान, लाल मोहम्मद राईन, हाजी नेहाल अंसारी आदि थे। संचालन सभासद साजिद अलीम ने किया।