फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shahganj MLA adopted seven hospitals

शाहगंज विधायक ने सात अस्पतालों को लिया गोद

Thu, 24 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shahganj MLA adopted seven hospitals
कोरोना वायरस की तीसरी लहर के मद्देनजर विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी सात स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लिया है। उन्होंने सभी सात स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लिए जाने का पत्र डीएम व सीएमओ को भेजा है।
विज्ञापन

विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने बताया कि 22 जून को उन्होंने सीएचसी शाहगंज को गोद लिया था, जिसकी सूचना जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित सीएचसी खुटहन व सुईथाकलां, राजकीय महिला चिकित्सालय शाहगंज सहित पीएचसी जमुनियां, बिशुनपुर, ताखा व मदरहां आदि की हालत अत्यंत दयनीय है। पिछले चार वर्षों में इन स्वास्थ्य केंद्रों पर शासन प्रशासन की तरफ से कोई ऐसी सुविधा नहीं उपलब्ध कराई गई, जिससे मरीजों को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि डीएम व सीएमओ को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उन्होंने इस सभी स्वास्थ्य केंद्रों को गोद ले लिया है। उन्होंने कहा कि उनसे जो भी संभव होगा, अपने स्तर से इन अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे। उन्होंने बताया कि अपनी क्षेत्रीय विधायक निधि के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। अस्पतालों में सभी व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed